अंतरराष्ट्रीय महिला संगठन का होली मिलन समारोह आयोजित
गोड्डा पाम रिसोर्ट में 'सखी वहिनपा' के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोड्डा और आस-पास के जिलों की महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान मैथिली-मिथिलांचल की संस्कृति को संजोने पर चर्चा हुई और महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।

गोड्डा, प्रतिनिधि। गोड्डा पाम रिसोर्ट में अंतरराष्ट्रीय महिला संगठन “सखी वहिनपा” के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन की कार्यक्रम प्रभारी मंगला झा और अर्पना झा के नेतृत्व में हुई। इस अवसर पर गोड्डा सहित आसपास के कई जिलों से संगठन से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित हुईं। पूरे परिसर में रंग, उमंग और पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई दी। महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मैथिली-मिथिलांचल की समृद्ध सभ्यता और संस्कृति को संजोकर रखने पर विशेष चर्चा की गई। महिलाओं ने संकल्प लिया कि पारंपरिक लोकगीत, वेशभूषा और खोइछा आदि जैसे रीति-रिवाजों को जीवित रखने के लिए समय-समय पर विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
संगठन की ओर से समाज में महिलाओं की भागीदारी और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में सखी पुष्पा, राखी, अनुपमा,रूबी,अनीमा,सविता, सरस्वती, किशोरी देवी मां और अन्य मायियाणी सहित कई महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मंच से होली गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो गया। स्वागत सत्कार, पारंपरिक होली गीत, सामूहिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने एकजुट होकर समाज में महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


