Godda News: कृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन तुलसीकित्ता शिव मंदिर में मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठीहार, उमड़ी भक्तों की भीड़
Godda News: कृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन पथरगामा के शिव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठीहार का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ रही। सबने पूजा-अर्चना की और महाप्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस आयोजन ने धार्मिक माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

Godda News: कृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण की छठीहार का आयोजन पथरगामा के तुलसीकित्ता अंदर बाजार स्थित शिव मंदिर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। छठीहार को लेकर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक माहौल बना रहा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। छठीहार को लेकर कृष्ण भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा, जिससे मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से गुलजार नजर आया। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। भगवान श्रीकृष्ण की छठीहार पूजा संपन्न होने के बाद अंत में सभी भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
महाप्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया और आयोजन में श्रद्धापूर्वक अपनी भागीदारी निभाई।


