बसंतराय में 8 से 14 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा, भूमि पूजन के साथ भव्य आयोजन की शुरुआत
गोड्डा में 8 से 14 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में पावन धाम वृंदावन से कथा वाचिका राधा किशोरी जी शामिल होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य कलश शोभा यात्रा से होगी, और समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह है।

तस्वीर संख्या 04 मौके पर आयोजन समिति के सदस्य। गोड्डा। बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक तालाब के पश्चिमी छोर पर 8 मार्च से 14 मार्च तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और पूजा-अर्चना के साथ भूमि पूजन संपन्न हो चुका है, जिसके बाद क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बन गया है। आयोजन की विशेष बात यह है कि पावन धाम वृंदावन से चल कर कथा वाचिका राधा किशोरी जी बसंतराय पधार रही हैं। उनके श्रीमुख से सात दिनों तक श्रद्धालु भागवत कथा का रसपान करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 8 मार्च को भव्य कलश शोभा यात्रा से होगी, जो ऐतिहासिक तालाब से भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी।
समिति ने बताया कि कथा स्थल पर भव्य पंडाल, आकर्षक सजावट, पेयजल, सुरक्षा और प्रसाद की समुचित व्यवस्था की जा रही है। समापन दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या श्रद्धालु पहूंने का अनुमान लगाया जा रहा हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


