Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsGoddha U19 Team Triumphs Over Pakur by 222 Runs in JSCA Tournament
जेएससीए अंडर 19 टूर्नामेंट : उद्घाटन मैच में गोड्डा की शानदार जीत, पाकुड़ को 222 रनों से हराया

जेएससीए अंडर 19 टूर्नामेंट : उद्घाटन मैच में गोड्डा की शानदार जीत, पाकुड़ को 222 रनों से हराया

संक्षेप:

गोड्डा में आयोजित अंडर 19 अंतर जिला प्लेट ग्रुप टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ। गोड्डा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 317 रन बनाए और पाकुड़ को 95 रनों पर समेट दिया। पियूष कुमार ने 91 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। आज गोड्डा का मुकाबला साहेबगंज से होगा।

Jan 04, 2026 05:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share Share
Follow Us on

गोड्डा, एक प्रतिनिधि झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 19 अंतर जिला प्लेट ग्रुप टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय गांधी मैदान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद अग्रवाल के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जेएससीए एवं जिला क्रिकेट संघ के द्वारा काफी अच्छा प्लेटफॉर्म खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। खिलाड़ियों को वर्ष भर की मेहनत ग्राउंड पर उतारने की जरूरत है। उद्घाटन मुकाबले में गोड्डा अंडर 19 की शानदार जीत, पाकुड़ को 222 रनों से हराया। जेएससीए अंडर 19 मुकाबले में गोड्डा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकुड़ को 222 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पहले बल्लेबाजी करते हुए गोड्डा टीम ने 48 ओवर में 9 विकेट पर 317 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। गोड्डा की ओर से पियूष कुमार ने शानदार पारी खेलते हुए 61 गेंदों में 91 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वैभव यादव ने 71 रन और सचिन यादव ने 39 रनों का उपयोगी योगदान देकर टीम की पारी को मजबूती दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकुड़ अंडर 19 टीम 27 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। गोड्डा के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। सत्यम सिंह ने 8 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि कुमार हर्षित ने 2 विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पीयूष कुमार को जेएससीए के लायजन ऑफिसर प्रदीप कुमार के द्वारा ट्रॉफी एवं 5000 रुपया का चेक प्रदान किया गया। पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं जेएससीए के पर्यवेक्षक अभिषेक मोइत्री के द्वारा टॉस कर मैच की शुरुआत की गई। जेएससीए के अमित हाजरा,संजय सिंह अंपायरिंग की भूमिका में एवं स्कोरर जुनेक अहमद स्कोरिंग की भूमिका में थे। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष अमित बोस,सचिव रंजन कुमार,दीपक यादव,संजीव कुमार,राजीव भंडारी,सनोज कुमार,मुकेश मंडल,अमित सिंह,अजित कुमार,दिव्यप्रकाश,सुजीत कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। आज(सोमवार) का मुकाबला गोड्डा बनाम साहेबगंज के विरुद्ध खेला जायेगा।