गोड्डा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित होगा एडवेंचर टूरिज्म फेस्टिवल
गोड्डा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गोड्डा लिटरेचर फेस्टिवल और एडवेंचर टूरिज्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सेमिनार, वर्कशॉप, नुक्कड़ नाटक और फेम ट्रिप जैसे कार्यक्रम होंगे। इन आयोजनों...

गोड्डा। गोड्डा में पर्यटन को बढ़वा देने और स्थानीय संस्कृति को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से विशेष आयोजन की तैयारी की जा रही है। इसके तहत गोड्डा लिटरेचर फेस्टिवल और एडवेंचर टूरिसम फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पर्यटकों और स्थानीय युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सेमिनार, वर्कशॉप, नुक्कड़ नाटक और फेम ट्रिप जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इन आयोजनों से जिला की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को नई पहचान मिलेगी और पर्यटन व्यवसाय से जुड़कर स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर भी प्राप्त होगा। इन प्रस्तावों पर निर्णय जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की समीक्षात्मक बैठक में लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव ने की। बैठक में जिले के अधिसूचित स्थलों के विकास पर भी चर्चा हुई। इसमें सुन्दरडैम में जलक्रीड़ा संचालित करने के लिए बोट की व्यवस्था, ठाकुरगंगटी प्रखंड के मां खरहरी स्थान को पर्यटक स्थल के रूप में अधिसूचित करने, भगैया गांव को क्राफ्ट विलेज के रूप में विकसित करने और दामाकोल जलप्रपात को बी श्रेणी में शामिल करने। इसके अतिरिक्त बायोडायवर्सिटी पार्क के पास तालाब में बोटिंग सुविधा, फूड कियोस्क निर्माण और बसंतराय तालाब का पर्यटकीय विकास करने का प्रस्ताव भी रखा गया। मां योगिनी स्थान (पथरगामा), सिंहेश्वरनाथ धाम (पोड़ैयाहाट) और सुन्दरडैम (बोआरीजोर) में पर्यटक मित्र नियुक्त करने पर भी विमर्ष किया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के सभी अधिसूचित स्थलों पर पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाए सुनिश्चित की जाएं। साथ ही होम स्टे विकास प्रस्ताव जिला कल्याण पदाधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराने, स्थानीय युवाओं को पर्यटन व्यवसाय से संबंधित प्रशिक्षण देने और स्थलों की श्रेणीवार पहचान कर प्रतिवेदन तैयार करने पर बल दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




