गोड्डा पुस्तक मेला में कवि सम्मेलन, श्रोताओं ने लगाई डुबकी
गोड्डा के भातडीहा मुहल्ले में आयोजित पुस्तक मेला के तीसरे दिन कवि सम्मेलन हुआ। इसमें 28 कवि और कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। सम्मेलन की मुख्य अतिथि कवयित्री अंकिता सिन्हा रहीं। उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी ने किया और संचालन डॉ. ब्रह्मदेव कुमार ने किया।

गोड्डा। गोड्डा के भातडीहा मुहल्ले में अवस्थित नगर भवन में आयोजित गोड्डा पुस्तक मेला के तीसरे दिन कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में गोड्डा एवं देवघर के कुल 28 कवि एवं कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं से देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कवि सम्मेलन का मुख्य आकर्षण रही जमशेदपुर से आई देशव्यापी ख्याति प्राप्त कवयित्री अंकिता सिन्हा। इसके पूर्व कवि सम्मेलन का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा बैद्यनाथ उरांव एवं विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी डॉ प्राण महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष सुरजीत झा ने तथा संचालन डॉ. ब्रह्मदेव कुमार ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमरेंद्र सिंह बिट्टू ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


