Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsGoddha District Quiz Competition on Operation Sindoor Inspiring Students for National Pride
परीक्षा पर चर्चा के अंतर्गत जिला स्तरीय ऑपरेशन सिंदूर विषयक क्विज में नवोदय विधालय के मो.  ताहा को पहला स्थान

परीक्षा पर चर्चा के अंतर्गत जिला स्तरीय ऑपरेशन सिंदूर विषयक क्विज में नवोदय विधालय के मो. ताहा को पहला स्थान

संक्षेप:

गोड्डा में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय द्वारा जिला स्तरीय क्विज का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय ऑपरेशन सिंदूर था, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देना था। 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Jan 23, 2026 06:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share Share
Follow Us on

गोड्डा एक प्रतिनिधि तस्वीर 011 शिक्षकों के साथ क्विज में विजयी विद्यार्थी परीक्षा पर चर्चा 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोड्डा में जिला स्तरीय क्विज का आयोजन किया गया। क्विज का विषय ऑपरेशन सिंदूर था। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में साहस, त्याग, नेतृत्व, आत्मबल तथा राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास करना रहा। जहां पराक्रम दिवस साहस और राष्ट्र के लिए संघर्ष का प्रतीक है, वहीं ऑपरेशन सिंदूर देश की शक्ति, संकल्प और आत्मबल का प्रतीक है। इस क्विज प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोड्डा, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ललमटिया, संत माइकल एंग्लो इंडियन स्कूल महगामा, बेथल मिशन स्कूल गोड्डा, सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस गोड्डा, सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस गर्ल्स गोड्डा, पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पथरगामा तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय रमला के कुल 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोड्डा को जिले का नोडल विद्यालय बनाया गया था, जिसने पिछले दस दिनों से परीक्षा पर चर्चा के अंतर्गत विभिन्न शैक्षिक एवं नवाचारपूर्ण गतिविधियों का सफल संचालन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय गोड्डा के प्राचार्य रजनीश कमल के प्रेरणादायक संबोधन से हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि परीक्षा विद्यार्थियों के ज्ञान, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को निखारने का माध्यम है, न कि डर या तनाव का कारण। विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, आत्मअनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ परीक्षा में सम्मिलित होना चाहिए। परीक्षा पर चर्चा जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को तनावमुक्त वातावरण में सीखने एवं स्वयं को परखने का अवसर प्रदान करते हैं तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के परिणाम में प्रथम स्थान मोहम्मद ताहा और द्वितीय स्थान प्रिंस कुमार दोनों जवाहर नवोदय विद्यालय ललमटिया, तृतीय स्थान तनवीर सिंह बेथल मिशन स्कूल गोड्डा, नितिन राज संत माइकल एंग्लो इंडियन स्कूल, सचिन बिसरा संत माइकल एंग्लो इंडियन स्कूल और हर्षित राज, तनुश्री ,इला काश्यप, अर्पण राज चारों विद्यार्थी सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस गोड्डा के । समग्र रूप से ऑपरेशन सिंदूर क्विज विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ, बल्कि परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में भी अत्यंत सफल रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;