गोड्डा टाउन हॉल में आज से सजेगा चार दिवसीय पुस्तक मेला
गोड्डा, झारखंड में 28 से 31 मई 2026 तक चार दिवसीय पुस्तक मेला आयोजित किया जाएगा। इसका उद्घाटन उपायुक्त लोकेश मिश्रा करेंगे। यह मेला केवल पुस्तकों की बिक्री तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि साहित्य, शिक्षा और सांस्कृतिक चेतना का उत्सव बनेगा। आयोजन समिति ने शहरवासियों से भाग लेने की अपील की है।

गोड्डा, एक प्रतिनिधि। झारखंड-बिहार पुस्तक परिक्रमा के अंतर्गत स्थानीय टाउन हॉल परिसर में 28 से 31 मई 2026 तक चार दिवसीय गोड्डा पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह
ज्ञान, साहित्य और पठन संस्कृति को समर्पित इस बहुप्रतीक्षित मेले का उद्घाटन 28 मई को प्रातः 11 बजे गोड्डा के उपायुक्त लोकेश मिश्रा करेंगे। समारोह में एसडीओ बैद्यनाथ उरांव, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार अग्रवाल तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
आयोजन का महत्व
समय इंडिया, नई दिल्ली द्वारा आयोजित इस पुस्तक मेले को पुस्तक मेला समिति (रजि.), रांची एवं प्रज्ञा रिसर्च एसोसिएशन (प्राण), रांची का सहयोग प्राप्त है। मेले को लेकर शहर में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार यह मेला केवल पुस्तकों की बिक्री तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह साहित्य, शिक्षा और सांस्कृतिक चेतना का उत्सव बनेगा।
पुस्तक मेले के लिए दिशा-निर्देश
पठन संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक राजेश कुमार ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर स्कूलों के विद्यार्थियों को पुस्तक मेले में भेजने, पुस्तकों से परिचित कराने तथा उपलब्ध बजट से पुस्तक क्रय करने का निर्देश दिया है। इसे शिक्षा और पढ़ने की संस्कृति को मजबूत करने की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
साहित्यिक महोत्सव की गतिविधियाँ
समय इंडिया, नई दिल्ली के प्रबंध न्यासी एवं साहित्यकार चंद्र भूषण ने बताया कि पुस्तक मेले में सरकारी एवं निजी विद्यालयों, केंद्रीय कार्यालयों, बैंकों के हिंदी अधिकारियों तथा विभिन्न संस्थानों को आमंत्रित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस ज्ञान उत्सव से जुड़ सकें। चार दिनों तक चलने वाले इस साहित्यिक महोत्सव में चित्रकला, कविता, कहानी लेखन एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस साहित्यिक आयोजन को सफल बनाने और पठन संस्कृति को मजबूत करने की अपील की है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


