आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर हो सकती है कार्यवाही
गोड्डा और महगामा में 23 फरवरी को निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। सभी प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है और प्रशासन शांति से चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है। संवेदनशील बूथों की पहचान की गई है और आदर्श आचार संहिता का पालन हो रहा है। चुनावी पोस्टर और बैनर से शहर पटा हुआ है।

गोड्डा एक प्रतिनिधि । निकाय चुनाव को लेकर गोड्डा और महगामा में सर्गामी तेज है। 23 फरवरी को चुनाव होना है। सभी प्रत्याशियों नें अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों के साथ प्रसाशन भी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर तमाम तैयारी कर रहा है। मतदान कर्मियों को तमाम जरूरी प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। संवेदनशील बूथों को चिन्हित कर लिया गया है और सिकटिया स्थित स्ट्रॉग रूम में तैयारी पूरी की जा रही है। चुनाव सम्पन्न होने के बाद सिकटिया स्थित स्ट्रॉग रूम में मतपेटियों को जमा करवाया जाएगा। दोनों ही शहरी क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू है और कड़ाई से इसका पालन हो रहा है।
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत विभिन्न प्रकार के निर्वाचन अपराधों और उनके लिए निर्धारित दंड का उल्लेख है। अधिनियम की धारा 125 के तहत चुनाव के दौरान वर्गों के बीच शत्रुता या वैमनस्य बढ़ाना गंभीर अपराध है, जिसके लिए तीन वर्ष तक का कारावास या जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है। धारा 126 के अनुसार मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय से 48 घंटे पूर्व किसी भी प्रकार की आमसभा या प्रचार प्रसार प्रतिबंधित है। उल्लंघन करने पर दो वर्ष तक की सजा हो सकती है। धारा 127 एवं 127ए के तहत निर्वाचन सभा में बाधा उत्पन्न करना या मुद्रक व प्रकाशक का नाम पता अंकित किए बिना पोस्टर, पंपलेट आदि छापना दंडनीय है। मतदान की गोपनीयता भंग करना धारा 128 तथा चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों द्वारा पक्षपातपूर्ण कार्य करना धारा 129 भी अपराध की श्रेणी में आता है। मतदान केंद्र के आसपास प्रचार करना धारा 130, अव्यवस्थित आचरण धारा 131 या गलत व्यवहार धारा 132 करने पर कारावास अथवा जुर्माने का प्रावधान है। वहीं मतदान केंद्र पर शस्त्र लेकर जाना धारा 134बी या मतपत्र को हटाना धारा 135 भी दंडनीय अपराध है। विशेष रूप से मतदान केंद्र पर कब्जा धारा 135ए को गंभीर अपराध माना गया है, जिसमें दोषी पाए जाने पर एक से पांच वर्ष तक की सजा और जुर्माना हो सकता है। ----- पोस्टर बैनर से पटा शहर: गोड्डा शहर की हर गालियां इन दिनों चुनावी पोस्टर और बैनर से पटी हुई नजर आ रही। सुबह से शाम था चुनावी प्रचार वहान गली मोहल्लों में घूम रहे है। अपने चुनावी वादों को को आम जनता तक पहुचानें के लिए प्रत्याशी लगे हुए है। हर चौक चौराहों पर चुनावी चर्चा हो रही है। गोड्डा में जैसे चुनाव का उत्सव आ गया हो। लोग भी इस उत्सव के हिस्सेदार बन रहे है। हर कोई अपने पसंद के नेता की चर्चा कर रहे है। हार जीत का समीकरण तैयार किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


