Godda News: सीसीटीवी, बैरिकेडिंग और वॉलंटियर की तैनाती सुनिश्चित करें : एसडीपीओ

हिन्दुस्तान, गोड्डा
share

Godda News: शारदीय दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गोड्डा एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने पथरगामा क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी, वालंटियरों के पहचान बैज और भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग के निर्देश दिए। बारकोप मंदिर में विशेष बैरिकेडिंग पर जोर दिया गया। एसडीपीओ ने शांति बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने और कीमती सामान की सुरक्षा की अपील की।

Godda News: सीसीटीवी, बैरिकेडिंग और वॉलंटियर की तैनाती सुनिश्चित करें : एसडीपीओ

दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Godda News:

पथरगामा, संवाद सूत्र। शारदीय दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर गोड्डा एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने बुधवार को पथरगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न दुर्गा मंदिरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मंदिर कमेटी के सदस्यों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर के आसपास सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। साथ ही, मंदिर कमेटी के वालंटियरों को पहचान के लिए बैज लगाने और भीड़ को नियंत्रित करने में सहयोग करने का निर्देश दिया।उन्होंने भीड़भाड़ वाले मंदिरों में श्रद्धालुओं के सुचारू आवागमन के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया। विशेष रूप से बारकोप स्थित दुर्गा मंदिर में संभावित भीड़ को देखते हुए उचित बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि दर्शन के दौरान अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। एसडीपीओ ने मंदिर कमेटी के सदस्यों से पूजा और मेले के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं से भी सतर्क रहने की अपील की गई। विशेषकर महिलाओं से सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान की सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा गया, ताकि भीड़भाड़ के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस मौके पर पथरगामा पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार महली एवं पथरगामा थाना प्रभारी कृष्णा कुमार साहा सहित पुलिस बल मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦गोड्डा एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने पथरगामा में किसका निरीक्षण किया?−
उन्होंने पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गोड्डाGodda News: सीसीटीवी, बैरिकेडिंग और वॉलंटियर की तैनाती सुनिश्चित करें : एसडीपीओ