Godda News: लोक अदालत का कोई विकल्प नहीं : अध्यक्ष

हिन्दुस्तान, गोड्डा
share

Godda News: गोड्डा के बड़ा श्रीपुर पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डालसा टीम ने ग्रामीणों को स्थायी लोक अदालत की भूमिका और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। यहां यातायात, डाक, टेलीफोन, बिजली, पानी, शिक्षा और बैंकिंग से जुड़े मामलों का आपसी सुलह से निपटारा हो सकता है। गलत बिजली बिल के खिलाफ भी यहां शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

Godda News: लोक अदालत का कोई विकल्प नहीं : अध्यक्ष

Godda News: गोड्डा, एक प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष पीडीजे रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर बुधवार को बोआरीजोर प्रखंड के बड़ा श्रीपुर पंचायत भवन में आउटरीच एवं अवेयरनेश प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा की टीम ने ग्रामीणों को स्थाई लोक अदालत सहित अन्य कानूनी प्राविधानों की जानकारी दी। मौके पर स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, सदस्य डा. नीरज मिश्रा, एलएडीसी अजीत कुमार, पीएलवी अनिता टुडू ,सुषमा मुर्मू आदि ने स्थायी लोक अदालत की भूमिका एवं कार्यपद्धति पर विस्तृत प्रकाश डाला। कहा कि स्थाई लोक अदालत में वाद का निपटारा आपसी सुलह के आधार पर किया जाता है l इसका कोई विकल्प नहीं है।

स्थायी लोक अदालत के द्वारा जन उपयोगी सुविधाओं को सुनिश्चित करने हेतु एक न्यायिक संस्था के रूप में कार्य किया जाता है ।यहां पर यातायात,पोस्ट,टेलीफोन ,बिजली, पानी,शिक्षा त्यागी से जुड़े मामलों पर सुनवाई की जाती है। । कहा कि बिजली विपत्र ग़लत आने पर स्थायी लोक अदालत में मुकदमा दायर कर सकते हैं l इसके अलावा बैकिंग से जुड़े मामले भी यहां दाखिल किए जाते हैं । मौके पर स्थानीय मुखिया रोशनी मरदी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गोड्डाGodda News: लोक अदालत का कोई विकल्प नहीं : अध्यक्ष