महागामा में कचरे का अंबार, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share

महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन में प्राथमिक कन्या विद्यालय के पास कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे बच्चों और ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। कचरे से दुर्गंध और मच्छरों की संख्या बढ़ी है, जिससे बीमारियों का खतरा है। अभिभावकों ने नगर पंचायत से सफाई की मांग की है।

महागामा में कचरे का अंबार, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

महागामा, एक संवाददाता,महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन में स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय के बगल में इन दिनों कचरे का अंबार लगा हुआ है। इस वजह से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और आसपास के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से यहां कचरा जमा किया जा रहा है, लेकिन नगर पंचायत द्वारा इसकी नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। कचरे से उठने वाली दुर्गंध के कारण विद्यालय का माहौल भी प्रभावित हो रहा है, जिससे छात्राओं को पढ़ाई में परेशानी हो रही है।ग्रामीणों का कहना है कि कचरे के ढेर के कारण मच्छर और अन्य कीट-पतंगों की संख्या भी बढ़ गई है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

खासकर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।अभिभावकों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कचरे की सफाई कराई जाए और वहां नियमित कचरा उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही विद्यालय के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।