Godda News: अंतराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ी देवगन मरांडी को किया सम्मानित

हिन्दुस्तान, गोड्डा
Follow us on Google News
share

Godda News: पूर्व मंत्री लोबिन हेंब्रम ने झारखंड के गोड्डा में MMA खिलाड़ी देवगन मरांडी से मिलकर उन्हें उनकी शानदार जीत पर सम्मानित किया। देवगन ने 27 जून 2026 को कोलकाता में नेपाल के खिलाड़ी को 17 सेकंड में हराकर भारत के लिए जीत दर्ज की। यह जीत ललमटिया क्षेत्र में खुशी का माहौल लेकर आई।

Godda News: अंतराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ी देवगन मरांडी को किया सम्मानित

Godda News: ललमटिया प्रतिनिधि। पुर्व मंत्री लोबिन हेंब्रम ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) के खिलाड़ी देवगन मरांडी से मिलने उनके घर झारखंड के गोड्डा स्थित ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत निमाकला ग्राम पहुंचे जहां देवगन मरांडी के माता पिता और उनके परिवार वालो ने पुर्व मंत्री लोबिन हेंब्रम को आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।

देवगन का सम्मान

इसके बाद पुर्व मंत्री लोबिन हेंब्रम अंतराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) के खिलाड़ी देवगन मरांडी मिले और उनके सानदार जीत पर उन्हे शॉल ओढाकर तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। देवगन मरांडी ने 27 जून 2026 को कोलकाता के खेल मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में नेपाल के खिलाड़ी सुनील पान को 17 सेकेंड मे पराजित कर भारत के लिए शानदार जीत दर्ज किया था ।

ग्राम की खुशी

देवगन मरांडी के इस जीत ने झारखंड प्रदेश संताल परगना के गोड्डा जिला का नाम रोशन किया। अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) खेल मे विजेता घोषित होकर देवगन मरांडी ने अपने देश में प्रचम लहराने के बाद देवगन मरांडी के आगमन पर ललमटिया क्षेत्र के अलावा उनके पैतृक ग्राम नीम कला में ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया था देवगन मरांडी इस जीत से ललमटिया क्षेत्र मे खुशी का माहौल है। मौके पर पुर्व मंत्री लोबिन हेंब्रम, अजय हेंब्रम, देवगन मरांडी के पिता संझला मारांडी, भाजपा के बोआरीजोर मंडल अध्यक्ष बंमभोली पांडे, मिस्त्री मारांडी, मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार हेंब्रम, रोबिन तूरी, अनिल मुर्मू, सोना लाल मारांडी, खबीर अंसारी, मोतीलाल मुर्मू, सुभाष मुर्मू, मोहम्मद इब्राहिम, शेखावत अंसारी के अलावा दर्जनो लोग उपस्थित थे

सामान्य प्रश्न

लोबिन हेंब्रम ने किस खिलाड़ी को सम्मानित किया?
लोबिन हेंब्रम ने देवगन मरांडी को सम्मानित किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।