होली से पहले लास्ट वर्किंग डे पर संस्थानों में छात्रों नें लगाए अबीर गुलाल

Mar 01, 2026 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share Share
Follow Us on

गोड्डा में होली के आगमन से पहले शिक्षण और निजी संस्थानों में उत्साह का माहौल है। लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोमवार से होली का उल्लास शुरू होगा, जिसमें धुरखेली, रंगों की होली और बाजार की होली मनाई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक गीतों की धूम है।

होली से पहले लास्ट वर्किंग डे पर संस्थानों में छात्रों नें लगाए अबीर गुलाल

गोड्डा एक प्रतिनिधि । होली के आगमन से पहले शनिवार को गोड्डा के शिक्षण और निजी संस्थानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लास्ट वर्किंग डे होने के कारण स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और निजी कार्यालयों में लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। जगह जगह रंग, गुलाल और पारंपरिक गीतों पर लोग झूमते नजर आए। गोड्डा में सोमवार से होली का उल्लास शुरू हो जाएगा। गोड्डा और आसपास के क्षेत्रों में तीन दिनों तक होली मनाई जाती है। सोमवार 2 मार्च को धुरखेली मनाई जाएगी। इसके बाद मंगलवार को रंगों की होली खेली जाएगी, जबकि बुधवार को बाजार की होली के साथ पर्व का समापन होगा।

बाजार की होली में दुकानदार, व्यापारी और आमजन एक दूसरे को रंग लगाकर पर्व की खुशियां साझा करते हैं। शनिवार को कई निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर होली मिलन समारोह आयोजित किया। हालांकि बैंक और अन्य सरकारी संस्थानों में 3 और 4 मार्च को होली की आधिकारिक छुट्टी घोषित है। इसलिए वहां शनिवार को सामान्य कार्य दिवस रहा। शहरी इलाकों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली की तैयारी चरम पर है। गांवों में पारंपरिक होली गीतों की धूम मची हुई है। ढोल, झाल की थाप पर लोग फगुआ गीत गाते हुए झूम रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में सामूहिक रूप से होली मनाने की परंपरा आज भी जीवंत है, जहां पूरा गांव एक साथ मिलकर रंग और उमंग का यह पर्व मनाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।