Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsEmotional Moment as Dr B R Ambedkar Statue Foundation Laid in Godda
गुरु नगर में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापना की रखी गई नींव

गुरु नगर में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापना की रखी गई नींव

संक्षेप:

गोड्डा शहर के गुरुनगर में सोमवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की नींव रखी गई। यह एक भावनात्मक क्षण था, क्योंकि स्थानीय लोगों की लंबे समय से यह इच्छा थी कि बाबा साहेब की भव्य प्रतिमा स्थापित हो। इस पहल से सामाजिक एकता और जागरूकता को मजबूती मिलेगी।

Jan 13, 2026 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share Share
Follow Us on

गोड्डा। गोड्डा शहर के गुरुनगर में सोमवार का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जैसा रहा , क्योंकि वर्षों से जिस पल का इंतजार यहां के नागरिक कर रहे थे, वह भावनात्मक और गौरवपूर्ण क्षण आखिरकार सामने आया। भारत रत्न, संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के महान प्रतीक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना की दिशा में आज महत्वपूर्ण पहल करते हुए नींव रखी गई। गौरतलब है कि गुरुनगर स्थित इस स्थल पर लंबे समय से बाबा साहेब की तस्वीर तो स्थापित थी, लेकिन प्रतिमा के अभाव में स्थानीय लोगों के मन में एक अधूरी सी भावना बनी रहती थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नागरिकों का मानना था कि बाबा साहेब जैसे महापुरुष की तस्वीर ही नहीं, उनकी भव्य प्रतिमा यहां होनी चाहिए थी , जिससे आने वाली पीढ़ियां उनके विचारों और संघर्ष से प्रेरणा ले सकें। कुछ दिन पूर्व बाबा साहेब की पुण्यतिथि के अवसर पर समाजसेवी मुकेश रमानी स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने परिसर की साफ सफाई करवाई थी और बाबा साहेब की तस्वीर पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया था। उसी समय स्थल की स्थिति और स्थानीय लोगों की भावनाओं को देखकर मुकेश रमानी ने यह संकल्प लिया था कि गुरु नगर में बाबा साहेब की प्रतिमा अवश्य स्थापित कराई जाएगी। वहीं सोमवार को उन्होंने अपने उसी संकल्प को साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए प्रतिमा स्थापना की नींव रख दी। बताया गया कि आने वाले कुछ ही दिनों में बाबा साहेब की भव्य प्रतिमा विधिवत रूप से स्थापित कर दी जाएगी। प्रतिमा स्थापना के बाद यह स्थल न केवल गुरु नगर, बल्कि पूरे गोड्डा शहर के लिए प्रेरणा और सामाजिक चेतना का केंद्र बनेगा। इस पहल से गुरु नगर के नागरिकों में जबरदस्त उत्साह और खुशी देखी गई। कई लोग भावुक नजर आए और उन्होंने इसे बाबा साहेब के विचारों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिमा स्थापित होने से क्षेत्र में सामाजिक एकता और जागरूकता को नई मजबूती मिलेगी। निस्संदेह, गुरु नगर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना की यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और सामाजिक न्याय की भावना को और अधिक मजबूत करेगी।