वर्षों बाद बिजली कनेक्शन मिलने से पहाड़िया समुदाय में हर्ष

Apr 05, 2026 01:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share

सुंदरपहाड़ी प्रखंड के जोलो बैरागो गांव में वर्षों बाद बिजली पहुंचने से पहाड़िया समुदाय में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने बताया कि अब वे रात में रोशनी का आनंद ले रहे हैं और उनके बच्चे बिजली की रोशनी में पढ़ाई कर पा रहे हैं। यह पहल मुख्यमंत्री उज्वला झारखंड योजना के अंतर्गत की जा रही है।

वर्षों बाद बिजली कनेक्शन मिलने से पहाड़िया समुदाय में हर्ष

सुंदरपहाड़ी(एक संवाददाता)। सुन्दरपहाड़ी प्रखंड के सुदूरवर्ती पहाड़िया पहाड़ वाले ग्राम जोलो बैरागो में वर्षों बाद बिजली पहुंचने से पहाड़िया समुदाय में खुशी की लहर है।ग्रामीण आसना पहाड़िया,रमेश पहाड़िया,नरेश पहाड़िया,बुधना पाड़िया,रामी पहाड़ीन,सुजी पहाड़ीन,रमा पहाड़िया समेत अन्य पहाड़िया ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के वर्षों बाद हम ग्रामीणों को बिजली नसीब हुआ है।अब रात में हमलोग रोशनी का आनंद उठा रहे है और अब हमारे बच्चे शाम में बिजली के रोशनी में पढ़ाई लिखाई कर पा रहे है तथा भीषण गर्मी में बिजली का हवा ले पा रहे है। इसके साथ ही प्रखंड के पहाड़ वाले गांव सिदलेर,मदनी, केशाम, सारमी,डांडो आदि पहाड़ वाले ग्रामों में तेजी से बिजली पोल खूंटा गाड़ने और पोल में तार लगाने का काम चल रहा है।बताया

जाता हे कि सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में पी भी टी जी(समुदाय के)गावो का विद्युतीकरण काफी दुर्गम स्थल में मुख्यमंत्री उज्वला झारखंड योजना के अंतर्गत किया जा रहा है।।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।