सुन्दरपहाड़ी प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों में की गई बकरीद का नमाज अदा
सुंदरपहाड़ी प्रखंड में विभिन्न मुस्लिम ग्रामों में बकरीद पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह नमाज अदा करने के बाद, समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इस दौरान प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया। बकरीद का त्योहार तीन दिनों तक चलता है जिसमें कुर्बानी दी जाती है।
सुन्दरपहाड़ी(एक संवाददाता)सुन्दरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न मुस्लिम ग्रामों में धूम धाम वो हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाया गया। जिसमें सुबह करीब साढ़े सात बजे बांसजोरी के ईदगाह समेत महुवाटॉड, घटियारी,सुन्दरमोड़, मंदिरताड़,मोहनपुर,पुरो धमनी आदि मस्जिदों में बकरीद का नमाज अदा कर एक दूसरे से गले मिलकर मुबारक बाद दिया गया।वहीं अल्प संख्यक एवं झामुमो युवा मोर्चा के पूर्व प्रखंड सचिव आलम अंसारी ने बताया कि सभी मुस्लिम समुदाय ने मिलकर ईदगाह में नमाज अदाकार प्रखंड समेत राज्य के अमन चैन के लिए अल्लाह से दुवाह मांगा जिसमें युवा बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हुए।बताया कि बकरीद पर्व तीन दिनों तक मनाया जाता है जिसमें बकरा का कुर्बानी देकर मुस्लिम समुदाय त्योहार मनाते है।उधर
बकरीद को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न मुस्लिम ग्रामों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात की गयी और बकरीद पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न को लेकर सुन्दरपहाड़ी पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल से भ्रमण कर पेट्रोलिंग किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


