Godda News: एसआईआर को लेकर तेजी से मतदाताओं के बीच फॉर्म वितरण
Godda News: ठाकुरगंगटी में बी एल ओ द्वारा 16 पंचायतों के मतदान केंद्रों पर एस आई आर फॉर्म का वितरण तेजी से किया जा रहा है। बी एल ओ घर-घर जाकर सही ढंग से फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझा रहे हैं। मतदाताओं को समय सीमा के भीतर स्पष्ट और सही जानकारी अंकित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Godda News: ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र के सभी 16 पंचायतों के विभिन्न मतदान केंद्रों की बी एल ओ के द्वारा नियमानुसार तेजी से एस आई आर फॉर्म वितरण करने का कार्य जारी है।इन दिनों बी एल ओ के द्वारा घर-घर जाकर एस आई आर फॉर्म वितरण करने के साथ फार्म भरवाया जा रहा था। मतदाताओं को एस आई आर फार्म देने के साथ ही साथ ग्रामीण मतदाताओं को सही ढंग से फॉर्म भरने और उसमें सभी प्रकार की जानकारी अंकित करने के बारे में बारीकी से बताया जा रहा था। बताया गया कि पूर्ण रूप से संतुष्ट होने के बाद ही फार्म में जानकारी अंकित करें। क्योंकि फार्म रद्द नहीं हो इसका ख्याल रखना है। ग्रामीण मतदाताओं को यह भी जानकारियां दी जा रही है की निर्धारित समय सीमा के अंदर सही-सही साफ सुथरा फॉर्म भरकर उसमें संबंधित मतदाता का फोटो चिपका कर फार्म जमा कर दें। ताकि जल्द फॉर्म को ऑनलाइन करते हुए उच्चाधिकारियों को भेजा जा सके।
समय सीमा और कार्य की पूर्णता
समय सीमा के अंदर एस ए आर कार्य पूर्ण करने को लेकर बी एल ओ में जागरूकता देखी गई।इस बीडीओ विजय कुमार मंडल के द्वारा भी एस आई आर को लेकर सभी बुथ क्षेत्र में निरीक्षण किया जा रहा है ।वहीं वॉलिंटियर के द्वारा भी बी एल ओ का सहयोग किया जा रहा है ।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


