Godda News: मजदूरों की समस्याओं के समाधान को लेकर सात सूत्री मांग पत्र सौंपा
Godda News: जनता मजदूर संघ ने ईसीएल की राजमहल परियोजना के मजदूरों की समस्याओं को लेकर प्रबंधन को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। संघ ने चिकित्सा सुविधाएं, संडे और हॉलिडे, महिला कर्मियों व छात्राओं के लिए परिवहन तथा सुरक्षा किट उपलब्ध कराने की मांग की। अस्पताल और टाउनशिप सुविधाओं के निर्माण में प्रगति न होने पर दो सप्ताह में पहल की मांग की गई। समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

Godda News:
ललमटिया प्रतिनिधि। ईसीएल की राजमहल परियोजना क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जनता मजदूर संघ के कार्यक्रताओ ने शनिवार को राजमहल परियोजना के क्षेत्रीय कार्यालय मे परियोजना प्रबंधन को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा है।सौपे गए मांग पत्र मे जनता मजदूर संघ के सचिव जयराम कुमार यादव ने मजदूरों की चिकित्सा सुविधा, साप्ताहिक अवकाश, सुरक्षा उपकरण, परिवहन व्यवस्था तथा अन्य श्रमिक आदि समस्याओं को उठाया है। उन्होंने ईसीएल के ऊर्जानगर स्थित ईसीएल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सों, कंपाउंडर एवं तकनीशियनों की कमी पर चिंता जताई है। मांग पत्र में कहा गया है कि राजमहल क्षेत्र में कार्यरत लगभग दो हजार कंपनी एवं निविदा कर्मियों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ईसीएल अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड एवं अन्य जांच आदि सुविधाओं की समुचित व्यवस्था एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड एवं अन्य जांच सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने की मांग की गई है। निविदा कर्मियों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सके। संघ ने पूर्व की भांति स्थानीय स्तर पर समझौता कर चिकित्सा सुविधाएं बहाल करने का मांग किया है।वही संडे और हॉलिडे की सुविधा भी बहाल करने की मांग की है। कर्मचारियों के लिए पूर्व की तरह संडे एवं हॉलिडे की सुविधा पुनर बहाल किया जाय।राजमहल क्षेत्र में उत्पादन और कोयला प्रेषण में वृद्धि के बावजूद कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती से कर्मियों में काफी निराशा है।
चिकित्सा और अवकाश सुविधाओं की मांग
महिला कर्मियों और छात्राओं के लिए परिवहन सुविधा की मांग राजमहल क्षेत्र में कार्यरत महिला कर्मचारियों तथा स्कूली छात्राओं के लिए पूर्व की भांति परिवहन व्यवस्था शुरू करने की मांग भी की गई है, ताकि उन्हें आने-जाने में सुविधा मिल सके। इसके अलावा, निविदा कार्यों में लगे कर्मियों को सुरक्षा नियमों के अनुरूप सुरक्षा किट उपलब्ध कराने तथा इसके भुगतान की जांच कराने की मांग उठाई गई है। उन्होंने कहा कि ईसीएल प्रबंधन और मोंटी कार्लो कंपनी के बीच हुए समझौते के अनुसार दो वर्ष के भीतर अस्पताल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बैंक एवं टाउनशिप जैसी सुविधाओं के निर्माण में अब तक अपेक्षित प्रगति नहीं दिख रही है। निर्धारित समय सीमा में समाधान नहीं होने पर संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। संघ ने प्रबंधन से मजदूरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि दो सप्ताह के भीतर सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो संगठन मजदूरों के हित में धरना-प्रदर्शन, अनशन एवं बंद जैसे आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होगा। मोके पर रविकांत सिंह,अरूण कुमार हेंब्रम,प्रदीप पंडित,पंकज मारांडी,मनीष कुमार भगत आदि उपस्थित थे

