सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर शिक्षा विभाग के कर्मियों को दिलाई गई शपथ

Jan 11, 2026 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share Share
Follow Us on

गोड्डा में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षा विभाग के कर्मियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि नागरिकों की नैतिक जिम्मेदारी है।

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर शिक्षा विभाग के कर्मियों को दिलाई गई शपथ

गोड्डा, प्रतिनिधि। जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधीक्षक, गोड्डा दीपक कुमार के नेतृत्व में शिक्षा विभाग द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक के द्वारा शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है तथा शिक्षा विभाग के कर्मियों की भूमिका समाज में अनुकरणीय होनी चाहिए।

शपथ के माध्यम से सभी उपस्थित कर्मियों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करेंगे, जैसे- हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना, मोबाइल फोन का उपयोग वाहन चलाते समय नहीं करना तथा दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करेंगे। इसके साथ ही विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने का भी संकल्प लिया गया। जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि शिक्षा विभाग के माध्यम से बच्चों एवं अभिभावकों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाना अत्यंत प्रभावी माध्यम है। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;