Godda News: पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की योजनाओं की उपायुक्त ने की विस्तृत समीक्षा
Godda News: गोडडा में जिला दंडाधिकारी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्यटन और खेलकूद की योजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को जिलें के ऐतिहासिक स्थलों का विकास करने और खेल अवसंरचना को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। युवाओं के कौशल विकास और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।

Godda News: गोडडा प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग से संबंधित योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के पर्यटन स्थलों के संरक्षण एवं विकास, खेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण, सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन, युवा कल्याण कार्यक्रमों तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का समुचित विकास करते हुए वहां मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास से स्थानीय रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में खेल मैदानों के विकास, खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।उपायुक्त ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का नियमित आयोजन आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभागीय कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में विभागीय योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन एवं नियमित अनुश्रवण पर विशेष बल दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त विस्पुते श्री कांत यशवंत, जिला खेल पदाधिकारी गोड्डा डॉ0प्राण महतों सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


