ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गोड्डादीपोत्सव, रोशनी से जगमगाया शहर

दीपोत्सव, रोशनी से जगमगाया शहर

दीपोत्सव का त्योहार आज मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर पूरे जिले में उमंग और उत्साहपूर्ण वातावरण बना हुआ है। मां लक्ष्मी की स्वागत करने के लिए लोग घरों को सजा रहे हैं। घरकुंडा से लेकर बिजली के रंगीन...

दीपोत्सव, रोशनी से जगमगाया शहर
हिन्दुस्तान टीम,गोड्डाTue, 06 Nov 2018 09:57 PM
ऐप पर पढ़ें

दीपोत्सव का त्योहार आज मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर पूरे जिले में उमंग और उत्साहपूर्ण वातावरण बना हुआ है। मां लक्ष्मी की स्वागत करने के लिए लोग घरों को सजा रहे हैं। घरकुंडा से लेकर बिजली के रंगीन बल्बों की रोशनी में पूरा शहर डूब गया है।

लक्ष्मी-गणेश की पूजा को लेकर खासा उत्साह व्यापारी वर्ग में बना हुआ है। अंधकार पर रोशनी की जीत का यह त्योहार है। वहीं मंगलवार की देर रात्रि मां काली की पूजा की गई। मंदिर का पट देर संध्या ही भक्तों की दर्शन के लिए खोल दिया गया है। जहां रात्रि में बलि को अर्पित किया गया। शहर के बड़ी काली मंदिर, बम काली मंदिर, गंगटा काली मंदिर, राजकचेहरी स्थित काली मंदिर, शमशान काली मंदिर आदि कई जगहों पर शहर में भव्य ढंग से माता काली की पूजा की जाती है।

पंडाल सजकर तैयार: पथरगामा। पथरगामा में मां काली पूजा को ले लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई हंै। पूजा पंडाल बनकर तैयार हो चुका है। पंडाल भी सज धजकर तैयार हो चुका है। मां काली की पूजा आज गुरुवार को धूम धाम से की जाएगी।

इस अवसर पर पथरगामा में भव्य मेला का भी आयोजन किया जाएगा। मालूम हो कि पथरगामा में दो स्थानों पर काली पूजा का आयोजन किया जाता है। काली पूजा के साथ साथ गुरुवार को आमावश की रात दीपोत्सव का त्योहार मनाया जाएगा। आज अमावश की रात दीपांे की रोशनी से जगमग होगी। घरों को भी दीपों और विभिन्न तरह के रंग बिरंगे झालरों से सजाया जाएगा। रात्रि में घरों और दुकानों में भगवान गणेश और लक्ष्मी की पूजा की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें