महागामा नहर चौक के समीप वृद्ध से पैसे की छिनतई, इलाके में दहशत
महागामा में एक वृद्ध रामप्रकाश मंडल के साथ दिनदहाड़े पचास हजार रुपए की छिनतई हुई। वह एसबीआई बैंक में लोन का पैसा जमा कराने गए थे, तभी बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका पैसा छीन लिया। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
महागामा, एक संवाददाता। सोमवार को महागामा नहर चौक के समीप दिनदहाड़े एक वृद्ध व्यक्ति के साथ पच्चास हजार रुपए की छिनतई की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। पीड़ित वृद्ध का नाम रामप्रकाश मंडल,ग्राम बेलटिकरी का निवासी है।रामप्रकाश मंडल ने बताया कि नहर चौक के समीप एसबीआई बैंक में लोन का पैसा जमा कराने के लिए गए थे।परंतु बैंक में मैनेजर के आने में लेट था।बताया कि तब तक सोचे कि बाहर से घूम कर आते है। इसी दौरान पहले से घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने मौके का फायदा उठाते हुए उनसे रुपए से भरा थैला छीन ली और तेजी से फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना अचानक घटी, जिससे वृद्ध व्यक्ति संभल भी नहीं पाए। बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके पास रखे पैसे छीन लिए और नहर चौक की ओर से भाग निकले। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए और वृद्ध को ढांढस बंधाया।घटना की सूचना स्थानीय थाना दी गई। सूचना पाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्र शेखर आजाद एवं थाना प्रभारी मनोज पाल मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। साथ ही, आसपास के दुकानदारों और राहगीरों से भी पूछताछ की जा रही है।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष और भय दोनों देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि नहर चौक जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की वारदात होना चिंता का विषय है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में नियमित गश्ती बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




