सुन्दरपहाड़ी के बड़ा कलहाझोर में शहीद बैजल सोरेन के यादगार में मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम
सुन्दरपहाड़ी प्रखंड के बड़ा कल्हाझोर में शहीद बैजल सोरेन के सम्मान में एक दिवसीय मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झामुमो के नेताओं ने पूजा और माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, फुटबॉल प्रतियोगिता और अन्य गतिविधियाँ शामिल थीं। सभी उपस्थित लोगों को सम्मानित किया गया।

सुन्दरपहाड़ी, एक संवाददाता। सुन्दरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत बड़ा कल्हाझोर स्थित शहीद बैजल सोरेन के यादगार में एक दिवसीय मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड झामुमो प्रखंड कमेटी के द्वारा किया गया।जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ झामुमो जिला अध्यक्ष प्रेमानंदन मंडल,प्रखंड अध्यक्ष बिनोद मर्म शहीद के वंशज बैजल सोरेन आदि के द्वारा शहीद बैजल बाबा आदम कद प्रतिमा में पूजा और माल्यार्पण कर किया गया। मौके पर राजमहल सांसद प्रतिनिधि सामु हेंब्रम,प्रखंड अध्यक्ष बिनोद मुर्मू,युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुनील हांसदा,पूर्व सचिव कुर्बान अंसारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष गोपाल पंडित,जिला महिला सचिव जसिंता बेसरा, बरहेट देव सोरेन उर्फ बल्लू सोरेन,वरिष्ठ नेता साइमन मालतो,तालामय हेंब्रम,अग्नेश किस्कू,मेरी हेंब्रम,साबिर अंसारी,बिक्की आनंद आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।वहीं
शहीद मेला में प्रखंड समेत अन्य प्रखंड से सैकड़ों लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम संथाली आर्केस्ट्रा में भाग लेकर कार्यक्रम का आनंद उठाया।इस दौरान मंच में उपस्थित जिला अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि,प्रखंड अध्यक्ष,शहीद के वंशज बैजल सोरेन, सीओ प्रकाश बेसरा आदि झामुमो के पदाधिकारी को फूल के गुल जस्ता देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान झामुमो जिला अध्यक्ष प्रेमानंदन मंडल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के विषय में प्रकाश डाला और शहीद बैजल सोरेन उद्वेश्य एवं जीवनी के विषय में प्रकाश डाला। वही प्रखंड अध्यक्ष बिनोद मुर्मू ने भी आयोजित कार्यक्रम के विषय में प्रकाश डाला।साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम लागंडे नाच,फुटबॉल प्रतियोगिता समेत अन्य कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत झामुमो के पदाधिकारी एवं बैजल के वंशज और मेला कमेटी के पदाधिकारी द्वारा किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



