बोआरीजोर के कुटनी गांव में में देश आजादी के बाद से अब तक नहीं बना सड़क

हिन्दुस्तान, गोड्डा
Follow us on Google News
share

बोआरीजोर प्रखंड के मेघी पंचायत के कुटनी गांव में सड़क की कमी के कारण ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में सड़क कीचड़ में बदल जाती है, जिससे आवागमन मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की है।

बोआरीजोर के कुटनी गांव में में देश आजादी के बाद से अब तक नहीं बना सड़क

बोआरीजोर, प्रतिनिधि । बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के मेघी पंचायत के सुदूर पहाड़ी गांव कुटनी जाने के लिए कोई सड़क नही है। जिस कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। हल्की सी बारिश हो जाने के कारण गांव पैदल जाना भी दुर्लभ हो जाता है।

सड़क की स्थिति

गांव के बीचो-बीच बड़े-बड़े पत्थर निकल आने के कारण लोगों को काफी परेशान होती है गांव की महिलाओं ने बताया की सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के दिनों में होती है। हल्की सी भी बारिश हो जाने के कारण पूरा सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाता है। जंगल होने के कारण कहीं से आने में अगर शाम हो जाए तो गांव जाने में डर लगता है। सूखा समय में बाइक व ट्रैक्टर गांव तक किसी तरह चल जाता है। वही अगर कोई बीमार पड़ जाए तो सबसे बड़ी समस्या बन जाती है।

स्वास्थ्य सेवाएं

सड़क की समस्या के चलते लोगो को क्षेत्र में घूमने वाले झोलाछाप डॉक्टर के से अपना इलाज करते है। गांव के ग्रामीणों ने मैसा पहाड़िया, धर्मा पहाड़िया, सुंदरी पहाड़िन, धर्मी पहाड़ीन ने बताया कि सड़क की समस्या के कारण गांव का विकास कार्य नही हो पाता है। वहीं सड़क की बत्तर स्थिति के कारण प्रखंड से कोई पदाधिकारी गांव नहीं आते हैं। जिस कारण सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ भी लोगों को नहीं मिल पता है।

आवास योजना

गांव में लोग अब भी आवास योजना से वंचित है। कुछ लोगों का बिचोलिया द्वारा गांव में जैसे तैसे आवास बनवा जा रहा है। लेकिन पूर्ण रूप से अभी तक किसी का आवास कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क बनवाने की गुहार लगाई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कुटनी गांव में सड़क की स्थिति कैसी है?
कुटनी गांव में कोई सड़क नहीं है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।