Godda News: फ्रट आफिस ने रूठे दंपति को मिलाया

हिन्दुस्तान, गोड्डा
Follow us on Google News
share

Godda News: गोड्डा में, एक दंपति ने व्यवहार न्यायालय के फ्री लीटिगेशन कार्यालय में प्री लिटिगेशन प्रक्रिया के दौरान समझौता किया। पायल कुमारी ने अपने पति रुस्तम कुमार के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत की थी। दोनों ने अब सुखी दाम्पत्य जीवन बिताने पर सहमति जताई है।

Godda News: फ्रट आफिस ने रूठे दंपति को मिलाया

Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय परिसर में अवस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के फ्रंट आफिस में प्री लिटिगेश के एक मामले का निष्पादन कराकर सुखी दाम्पत्य जीवन को लेकर दंपति को बिदाई दी। सुनवाई के दौरान एलएडीसी अजीत कुमार के अलावा अधिकार मित्र रोबिन यादव, धनंजय कुमार, रेशमी कुमारी, कुंदन कुमार आदि ने बताया कि बसंतराय थाना क्षेत्र की मोकलचक निवासी पायल कुमारी पति रुस्तम कुमार ने प्रताड़ना को लेकर फ्रंट आफिस में प्री लिटिगशन वाद के लिए मार्च 2026 में आवेदन दिया था। इसमें कहा गया था कि पायल की शादी बांका जिले के फूली डुमर क्षेत्र के छोटी कैथा गांव के रुस्तम कुमार के साथ 26 फरवरी 26 में हुई थी।

शादी के बाद लड़की को वर पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। उभय पक्षों की ओर से हुई समझौता में अब विवाद नहीं करने व सुखी दाम्त्य जीवन व्यतीत करने पर सहमति बनी। उभय पक्षों ने मामले का त्वरित व निशुल्क निष्पादन पर आभार जताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।