Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsCooperative Development Meeting Empowering Villages through PACS and National Schemes
जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में पैक्सों को मजबूत करने का निर्देश

जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में पैक्सों को मजबूत करने का निर्देश

संक्षेप:

गोडडा में नीति आयोग की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक हुई। बैठक में पैक्स के माध्यम से ग्रामीण उत्थान, सहकारी समितियों का कम्प्यूटरीकरण, और आर्थिक सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। अधिकारियों...

Oct 15, 2025 02:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share Share
Follow Us on

गोडडा प्रतिनिधि समाहरणालय स्थित सभागार में आनंद कुमार झा केंद्रीय प्रभारी नीति आयोग की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने पैक्सौं के जरिए गांवों का उत्थान, पैक्स का कम्प्यूटरीकरण,सहकारी समितियों को विभिन्न राष्ट्रीय संस्थाओं से जोड़ना, सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों, उद्यमियों, कारीगरों और ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक सशक्तिकरण पर बल दिया । प्राथमिक सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के एजेंडे पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कृषि, डेयरी और मत्स्य पालन सहकारी समितियों पर विशेष ध्यान देने के साथ जिले में सहकारी पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों, राज्य सहकारी बैंकों और अन्य ब्लॉकजिला स्तरीय संघों के साथ समन्वय में काम करने का निर्देश दिया, ताकि मौजूदा और नई सहकारी समितियों का जुड़ाव प्रभावी ढंग से स्थापित हो सके। इस बैठक में समितियों को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं को पैक्स और प्राथमिक सहकारी समितियों के साथ जोड़ने,एवं जिले में प्राथमिक सहकारी समितियों को ग्रामीण आर्थिक विकास के लिए गति प्रदान करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। मौके पर उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, अपर समाहर्ता , प्रेमलता मुर्मू, जिला योजना पदाधिकारी फैजान सरवर,जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश कुमार पूर्णेन्दु, जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय कुमार नाग, समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी,जिला पशुपालन पदाधिकारी मनोज कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक चंदन कुमार चौहान, सहायक महाप्रबंधक नाबार्ड नूतन राज, अन्य पदाधिकारीगण सहित नीति आयोग की टीम मौजूद रहे।