भांजपुर में कांग्रेस का संगठन सुदृढ़ीकरण संवाद कार्यक्रम
महागामा में कांग्रेस पार्टी ने बीएलए टू ट्रेनिंग कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को मजबूत करने की दिशा में पहल की। ग्राम पंचायत भांजपुर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा की। पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए और सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।

महागामा, एक संवाददाता। कांग्रेस पार्टी द्वारा बीएलए टू की ट्रेनिंग कार्यक्रम को निरंतर आगे बढ़ाते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है। इसी क्रम में महागामा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत भांजपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, बीएलए टू की भूमिका तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में यह भी जोर दिया गया कि हर बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर आम जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो0 मिनहाज आलम ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य हर बूथ पर संगठन को मजबूत करना है, ताकि आम जनता की आवाज को सही मंच मिल सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


