पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत मंडल की जयंती मनाई गई
पूर्व विधायक प्रशांत मंडल की 62 वीं जयंती बक्सरा में मनाई गई। कार्यक्रम में उनके समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए गए और विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अतिथियों ने...

पोड़ैयाहाट।एक संवाददाता दिवंगत पूर्व विधायक प्रशांत मंडल की 62 वीं जयंती उनके पैतृक गांव बक्सरा में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुवात उनके समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर किया। उसके उपरांत जनार्दन भाई शिक्षण संस्थान विद्यालय के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व राज्य सभा सांसद अभयकांत प्रसाद, गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल, अधिवक्ता सर्वजीत झा,समाजसेवी श्यामानंद वत्स, प्रोफेसर मनोज कुमार , महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जयंती कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा की प्रशांत कुमार एक गांधी वादी विचार के नेता थे उनकी सादगी को लोग हमेशा याद करेंगे उन्होंने विधायक रहते हुए कभी घमंड नहीं किया गरीबों के सेवा के लिए हमेशा कार्य किया।
अमित मंडल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रशांत जी मेरे घर परिवार के सदस्य थे हमेशा उनका मार्गदर्शन मुझे मिलता रहता था । विस प्रभारी सुनील भी अपनी बातों को रखते हुए कहा कि प्रशांत जी हमेशा एक बड़े भाई के रूप में मेरे लिए आदर्श रहे । ममता कुमारी ने कहा कि उनके अधूरे सपने को पूरा करने का कार्य करूंगी उन्होंने कहा कि उनके यादगार में यहां पर गांव में सभी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए एक बड़ा कमरा का निर्माण कराया जाएगा। अभयकांत प्रसाद ने कहा की प्रशांत जैसा नेता मिलना मुस्किल है वे मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे मिलने पर हमेशा शिक्षा से संबंधित बातें किया करते थे वो चाहते थे की भारत में शिक्षा जगत में एक नंबर हों। जंयती के अवसर हेल्थ शिविर भी डॉक्टर नेहा कुमारी द्वारा लगाया गया था जहां पर कई लोगों को स्वास्थ जांच लाभ मिला कार्यक्रम में राष्टीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी, आशीष यादव,रमन कुमार , शुभम कुमार, शिवम कुमार, कमलकांत, अजय साह, उत्तम केवट, ओमप्रकाश मंडल, अन्य मौजूद थे
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




