ठेका मजदूर ने एचपीसी रेट की मांग को लेकर कोयला ढुलाई का कार्य बाधित किया

Nov 26, 2025 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share

ललमटिया में ईसीएल की हूर्रासी परियोजना के ठेका मजदूरों ने एचपीसी रेट सहित चार मांगों के समर्थन में सुबह पांच से तीन बजे तक चेक पोस्ट के पास जाम लगाया। हाइवा ट्रक द्वारा कोयला ढुलाई बाधित हुई। प्रदर्शन के बाद वार्ता में मजदूरों की मांगें जायज मानी गईं, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ।

ठेका मजदूर ने एचपीसी रेट की मांग को लेकर कोयला ढुलाई का कार्य बाधित किया

ललमटिया, प्रतिनिधि। ईसीएल की राजमहल परियोजना के अधीनस्त हूर्रासी परियोजना में कार्यरत ठेका कंपनी के ठेका मजदूरों ने एचपीसी रेट के अलावा चार सूत्री मांगो के समर्थन मे हूर्रासी परियोजना के कांटाघर के समीप चेक पोस्ट के पास मंगलवार सुबह पांच बजे से तीन बजे तक जाम कर दिया। जिससे हाइवा ट्रक द्वारा डीओ और हूर्रासी परियोजना से राजमहल परियोजना सड़क मार्ग से कोयला ढुलाई का कार्य बाधित रहा। कंपनी के विरुद्ध अपनी मांगो के समर्थन मे प्रदर्शन कर जमकर नारेवाजी किया। दस घंटा कोयला ढुलाई बाधित होने बाद भी कंपनी के अधिकारी जाम स्थल पर नही पहुंचे। बंदी की सुचना पर ललमटिया थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह दल बल के साथ हूर्रासी परियोजना चेक पोस्ट के पास जाम स्थल पर पहुंचकर मोंटी कार्लो के ठेका मजदूरो से वार्ता किया वार्ता मे कहा की मजदूरो की मांग जायज है इस मुद्दे पर कंपनी के साथ बैठक कर बुधवार को वार्ता करने की बात पर मजदूर सहमत हुए और जाम तोडा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बंदी करने वालो मे रामलाल टुडू,प्रेम कुमार कर्मकार, बेणेश्वर, मोहन, संजीत कुमार, मनोज मुर्मू, महेंद्र बासकी, शिमंदर किसकु, संजीव हांसदा के अलावा दर्जनों मोंटे कार्लो के मजदूर शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।