Godda News: आगामी 15 अगस्त को देखते हुए नगर पंचायत ने तेज की सफाई

हिन्दुस्तान, गोड्डा
Follow us on Google News
share

Godda News: महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत कर्मियों ने विभिन्न वार्डों में नालियों की सफाई और कचरा उठाव किया। पर्यवेक्षक मोहम्मद फिरोज अंसारी ने अभियान की आवश्यकता को बताया, जबकि वार्ड पार्षद मोहम्मद दाऊद अंसारी ने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने का अनुरोध किया।

Godda News: आगामी 15 अगस्त को देखते हुए नगर पंचायत ने तेज की सफाई

Godda News: महागामा, एक संवाददाता, आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सिटी मैनेजर अनूप कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर पर्यवेक्षक मोहम्मद फिरोज अंसारी के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मियों ने विभिन्न वार्डों में व्यापक साफ-सफाई की। अभियान के तहत वार्ड संख्या 15 समेत कई इलाकों में नालियों की सफाई, कचरा उठाव और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कराई गई। पर्यवेक्षक मोहम्मद फिरोज अंसारी ने बताया कि 15 अगस्त को लेकर पूरे नगर क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।इस

दौरान वार्ड संख्या 15 के वार्ड पार्षद मोहम्मद दाऊद अंसारी भी मौजूद रहे। उन्होंने नगरवासियों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और नगर पंचायत के सफाई अभियान में सहयोग करने की अपील की। नगर पंचायत की टीम ने लोगों को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का भी संदेश दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गोड्डाGodda News: आगामी 15 अगस्त को देखते हुए नगर पंचायत ने तेज की सफाई