विश्वासखानी में शुद्ध पेयजल प्लांट की सौगात, ग्रामीणों में खुशी की लहर
महागामा प्रखंड के विश्वासखानी गांव को शुद्ध पेयजल प्लांट स्थापना के लिए चयनित किया गया है। इससे लगभग तीन लाख लोगों को स्वच्छ पानी मिलेगा। गांव में वर्षों से पानी की समस्या रही है, और प्लांट से ग्रामीणों का स्वास्थ्य सुधरेगा। सांसद और डीआईवीआई फाउंडेशन की सराहना की गई है।

महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड अंतर्गत विश्वासखानी गांव को शुद्ध पेयजल प्लांट स्थापना के लिए चयनित किए जाने की खबर से पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
पेयजल की उपलब्धता
गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में लगभग तीन लाख लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत विश्वासखानी का नाम शामिल होने के बाद ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है ग्रामीणों का कहना है कि गांव में वर्षों से शुद्ध पेयजल की समस्या बनी हुई है। कई परिवार आज भी चापाकल और अन्य जलस्रोतों पर निर्भर हैं, जहां गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत बढ़ जाती है। कई बार दूषित पानी के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में गांव में शुद्ध पेयजल प्लांट लगने से लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पानी आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
स्थानीय लाभ
ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल प्लांट स्थापित होने से न केवल गांव के लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोग भी इसका फायदा उठा सकेंगे। महिलाओं और बच्चों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना नहीं पड़ेगा। इससे समय की बचत होने के साथ लोगों के स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। स्थानीय ग्रामीणों ने सांसद डॉ. निशिकांत दुबे एवं डीआईवीआई फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
भविष्य की उम्मीदें
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही प्लांट निर्माण कार्य शुरू होगा और लोगों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने लगेगी। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि यदि योजना समय पर धरातल पर उतरती है तो यह विश्वासखानी के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगी। शुद्ध पेयजल की उपलब्धता से जलजनित बीमारियों में कमी आएगी और लोगों का जीवन अधिक सुरक्षित एवं स्वस्थ बन सकेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


