
सीआईएल की ऑडिट टीम ने राजमहल परियोजना ऊर्जानगर अस्पताल का किया निरीक्षण
संक्षेप: सीआईएल की ऑडिट टीम ने ईसीएल की राजमहल परियोजना का निरीक्षण किया, जहां ऊर्जा नगर अस्पताल और ललमटिया डिस्पेंसरी में डॉक्टरों और पारामेडिकल कर्मियों की कमी पर नाराजगी जताई गई। टीम ने अस्पताल में आधुनिक जांच सुविधाओं की कमी और रिकॉर्ड कीपिंग में सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
ललमटिया, प्रतिनिधि। सीआईएल की ऑडिट टीम ने मंगलवार को ईसीएल की राजमहल परियोजना पहुंचे। टीम में डॉ आनंद ज्ञान, डॉ भारत कुशवाहा, डॉ निपुण कुमार आदि ने ईसीएल की राजमहल परियोजना के ऊर्जानगर अस्पताल और ललमटिया डिस्पेंसरी का किया निरीक्षण। इस दौरान अस्पताल में डॉक्टरों और पारामेडिकल कर्मियों की कमी पर टीम ने नराजगी जताई।सीआईएल मेडिकल ऑडिट टीम ने ऊर्जा नगर अस्पताल एवं ललमटिया डिस्पेंसरी में डॉक्टरों की कमी टेक्नीशियन की कमी और आधुनिक जांच सुविधा की कमी पर नाराजगी जताई। साथ ही ऊर्जा नगर अस्पताल में जांच रिपोर्ट एवं जांच रिकॉर्ड की कीपिंग की सही अद्यतन जानकारी नहीं दिए जाने पर तकनीशियन और कर्मियों को लगाया फटकार टीम के सीनियर डॉक्टर आनंद ज्ञान ने कहां की जांच रिपोर्ट की रिकॉर्ड कीपिंग बिल्कुल प्रत्येक दिन किया जाना चाहिए और सही तरीके से किया जाना चाहिए अस्पताल परिसर में सूखा कचरा और गीला कचरा के लिए डस्टबिन की पूर्ण व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

साथ ही सभी वार्ड का निरीक्षण कर प्रत्येक दिन सभी वार्ड की साफ सफाई करने का निर्देश दिया गया ।डॉक्टरों की कमी और पारामेडिकल कर्मियों की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि सीएमडी और डायरेक्टर के पास रिपोर्ट बनाकर भेजा जाएगा ताकी जल्द से जल्द अस्पताल में मेन पावर की कमी को लेकर निपटने की प्रयास की जाएगी। मौके पर ऊर्जा नगर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर उदय कुमार चौधरी,एन के दास आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




