अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक

Mar 02, 2026 12:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share

गोड्डा में अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक हुई। इस बैठक में शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास पर चर्चा की गई। संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया गया। बैठक में विभिन्न सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने समाज के मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक

गोड्डा एक प्रतिनिधि । रविवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हसुआ के प्रांगण में अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक विकास पर चर्चा की गयी। इसके अलावे संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया गया तथा अन्यान्य विषयों पर चर्चा की गयी। बैठक में निम्न लोबिन रवानी, जिलाध्यक्ष गोड्डा, अमित कुमार, जिला युवा महामंत्री गोड्डा, गणेश रमानी, सक्रिय सदस्य, जीतु रमानी, सक्रिय सदस्य, गणेश सिंह, मदन कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, दीनदयाल सिंह, नरेश सिंह, किशोर कुमार सिंह, राजेन्द्र सिंह, रविशंकर सिंह, मोतीलाल सिंह सरगुन सिंह आदि चन्द्रवंशी समाज के लोग उपस्थित हुए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।