डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर ललमटिया में निकाली गई जागरूकता रैली
ललमटिया में डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक राजेश रंजन ने संविधान की महत्ता पर जोर दिया और बाबा साहेब के जीवन से सीखने की आवश्यकता बताई।

ललमटिया, प्रतिनिधि। ललमटिया क्षेत्र के विभिन्न स्थानो पर मंगलवार को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।सिद्धू कान्हू सरस्वती विद्या मंदिर ललमटिया में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती विद्यालय के आचार्य आचार्यों ने धूमधाम से मनाया। इस मोके पर प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा एवं आचार्याओं ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए।इस अवसर पर ललमटिया में मोहम्मद मोकर्रम अंसारी के नेतृत्व में जागरूकता रैली भी निकाली गई। जागरूकता रैली में महागामा के पूर्व विधायक राजेश रंजन, अरुण साह के अलावा क्षेत्र गणमान्य ग्रामीण सामिल हुए। जागरूकता रैली के दौरान रैली में शामिल लोगो ने संविधान निर्माता अमर रहे,डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अमर रहे के नारे लगा रहे थे ।इस
अवसर पर ललमटिया चौक स्थित संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पूर्व विधायक राजेश रंजन, अरुण साह, मोकर्रम अंसारी, सहित गन्यमान लोगों ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण कर नमन किया। मोके पर उपस्थित पूर्व विधायक राजेश रंजन ने कहां कि संविधान के नियमों और कानूनों को मानना और पालन करना हम सभी भारतीय नागरिकों का कर्तव्य है। हम सभी को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाए भारतीय संविधान की गरिमा को बनाए रखना है। बाबा साहब ने जो भारत के लिए संविधान बनाया है हम सबों के लिए महत्वपूर्ण है।बाबा साहेब ने अपना जीवन छूत एवं जातिवाद के खिलाफ लड़ाई में बिताया और जनहित की रक्षा के लिए ,अपने देश के लिए एक विशाल संविधान बनाया। मैं ऐसा धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता समानता एवं भाईचारा सिखाता हो। उन्होंने कहा कि हम सभी को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जीवन से सीख लेने की जरूरत है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


