आज धुरखेल, कल और परसो मनेगी होली

Mar 02, 2026 12:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share

गोड्डा में होली का रंग चड़ गया है। धुरखेली के साथ त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। 2 मार्च को धुरखेली और 3 मार्च को होली मनाई जाएगी। बाजारों में होली की तैयारियां जोरों पर हैं। होली पर विशेष पकवानों का महत्व है, जैसे दहीबड़ा, पुवा, और अन्य मिठाइयाँ।

आज धुरखेल, कल और परसो मनेगी होली

गोड्डा एक प्रतिनिधि। गोड्डा में होली का रंग चड़ गया है। रविवार को जगह जहग होली मिलन समारोह, ईवेंट आयोजित किए गए। आज भी कई जगह होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। आज से धुरखेली के साथ तीन दिनों तक चलने वाले होली त्योहार की शुरुवात हो गई है। होली किस दिन मनानी है इसको लेकर पसोपेश की स्थति थी। बौसी स्थित मधुसूदन मंदिर में रविवार को बैठक कर स्पष्ट किया गया कि सोमवार 2 मार्च को धुरखेली, 3 को होली मनाई जाएगी। बाजार की पछियारा होली 4 मार्च मनाई जाएगी। शिवपुर के पंडित रास बिहारी झा नें बताया कि 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर चंद्रग्रहण संध्या 5:46 बजे से 06:48 बजे तक है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे पहले ही सब पूजा पाठ कर लेंगे। इधर होली को लेकर गोड्डा में हर्षउल्लास का माहौल है। बाजार में तरह तरह की पिचकारी, मुखौटे सुगंधित गुलाल लोगों को खूब आकर्षित कर रहे है। बाजारों में होली वाले गुब्बारे भी बच्चों नें खूब खरीदे। अब बस होली का इंतेजार है, सब एक दूसरे को जमकर रंग गुलाल लगाएंगे। ---- होली पर पकवान का विशेष महत्व : होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि स्वादिष्ट पकवानों का भी त्योहार है। इस पर्व का इंतजार जितना बच्चों को रंग और पिचकारी के लिए रहता है, उतना ही बड़ों को घर में बनने वाले पारंपरिक व्यंजनों के लिए। जैसे ही धुरखेल की शुरुआत होती है, रसोईघर से तरह तरह के पकवानों की खुशबू आने लगती है। धुरखेल के दिन घरों में अलग अलग प्रकार की सब्जियां बनाई जाती हैं। खासकर मौसमी सब्जियों का मिश्रण, मसालेदार आलू की सब्जी और कुरकुरी पकोड़ियां थाली की शान बढ़ाती हैं। परिवार के लोग एक साथ बैठकर इन व्यंजनों का आनंद लेते हैं। होली के दिन दहीबड़ा और पुवा लगभग हर घर में अवश्य बनते हैं। वहीं, गुड़ या चीनी से बने मीठे पुवा बच्चों और बड़ों दोनों के पसंदीदा होते हैं। इसके अलावा पूरी, कचौड़ी और विभिन्न प्रकार की मिठाइयां जैसे पेड़ा, लड्डू और जलेबी भी खास तौर पर तैयार की जाती हैं। घरों में मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष व्यंजन बनाए जाते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।