ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गोड्डाकार के धक्के से छात्र घायल

कार के धक्के से छात्र घायल

महागामा थाना क्षेत्र के महादेव स्थान चौक के समीप अज्ञात कार के धक्के से 10 वर्षीय छात्र जख्मी हो गया। घायल छात्र की पहचान संजय मुर्मू पिता इतवारी मुर्मू और घर महादेव स्थान गांव के निवासी के रूप में...

कार के धक्के से छात्र घायल
हिन्दुस्तान टीम,गोड्डाMon, 21 May 2018 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

महागामा थाना क्षेत्र के महादेव स्थान चौक के समीप अज्ञात कार के धक्के से 10 वर्षीय छात्र जख्मी हो गया। घायल छात्र की पहचान संजय मुर्मू पिता इतवारी मुर्मू और घर महादेव स्थान गांव के निवासी के रूप में की गई हैं।

छात्र अपने घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए मानिकपुर गांव जा रहा था। वह पांचवी कक्षा का छात्र था। हादसे के बाद ग्रामीणों के द्वारा आनन-फानन में रेफरल अस्पताल महागामा लाया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने घायल छात्र की इलाज की और चिकित्सक ने बताया कि छात्र के सिर में काफी चोटें और जबड़ा में चोट आई हैं। अधिक खून बहने के कारण बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर किया गया है। वह उनके साथी रमन मुर्मू को मामूली चोटें आई हैं।

साथी रमन मुर्मू (8) ने बताया कि हम लोग अपने गांव महादेव स्थान से साइकिल पर सवार होकर मानिकपुर गांव पढ़ाई करने के लिए जा रहे थे। मोहनपुर पथरगामा की ओर से तेज लापरवाह गति से आ रही अज्ञात गाड़ी ने मोड़ के पास धक्का मार दिया। जिससे हम दोनों गिर गए और घायल हो गए। बोलेरो चालक धक्का मारकर भाग निकला। वहीं घटना की सूचना मिलने पर महागामा पुलिस पहुंचकर अज्ञात वाहन का पता लगा रही हैं। हालांकि इन दिनों महागामा प्रखंड क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है। जिसको लेकर कर जिला प्रशासन मुस्तैद नहीं दिख रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें