बोआरीजोर में दो बसों की आमने-सामने टक्कर, आधा दर्जन यात्री घायल

Feb 27, 2026 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share Share
Follow Us on

बोआरीजोर थाना क्षेत्र के बांसभीठा में गुरुवार सुबह दो यात्री बसों की टक्कर में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुँचाया। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

बोआरीजोर में दो बसों की आमने-सामने टक्कर, आधा दर्जन यात्री घायल

बोआरीजोर प्रतिनिधि। बोआरीजोर थाना क्षेत्र के बांसभीठा के समीप गुरुवार सुबह दो यात्री बसों की आमने-सामने की टक्कर में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर सैकड़ो लोग जुट गए। इसके बाद इसकी सूचना बोआरीजोर थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव को दिया गया। सूचना पाकर थाना प्रभारी आशीष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से सभी घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां डॉक्टर शाहनवाज व शालिनी शालू ने प्राथमिक उपचार की। घटना को लेकर बताया जाता है कि सोनू-मोनू बस जेएच 04जी 0349 बरहरवा से गोड्डा जा रही थी, जबकि पप्पू बस जेएच 04 डब्यू 4881 रांची से बोरिया जा रही थी।

बांसभीठा स्थित मोड़ पर दोनों बसें तेज रफ्तार के कारण टकरा गईं। पप्पू बस टक्कर के बाद थोड़ा दूर आगे जाकर पलट गई। वही सोनू मोनू बस टक्कर के बाद सड़क किनारे बन्द हो गया। दिनों बसों की टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। और घायलों को बसों से बाहर निकाला गया। बोआरीजोर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल बोआरीजोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घटना में डोमन साह, सरजोमघुटी बरहेट, लखिचंद रजवार, छोटा रंगा, रामधनी साह कुसुमघाटी, मंगिया देवी अपरोल बोरियों सुरेश यादव पीरपैंती को छोटे आई है पप्पू बस के चालक गिरजा यादव, का पैर टूट जाने और सोनू मोनू बस के चालक शंभू कुमार को भी गंभीर छोट होने के बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।