हनवारा में ज्वेलरी दुकान में चोरी, 50 हजार के चांदी के आभूषण पर हाथ साफ,जांच में जुटी पुलिस

Jan 23, 2026 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share

महागामा के हनवारा स्थित दिलीप साह की ज्वेलरी दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान के शटर को तोड़कर अंदर आए और करीब 50 हजार रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। दुकानदार ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। क्षेत्र में व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

हनवारा में ज्वेलरी दुकान में चोरी, 50 हजार के चांदी के आभूषण पर हाथ साफ,जांच में जुटी पुलिस

महागामा प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा कार्तिक मंदिर के सामने स्थित हनवारा निवासी दिलीप साह की ज्वेलरी दुकान में बुधवार देर रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान के शटर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया, हालांकि दुकान के भीतर लगे ग्रिल को तोड़ने में वे असफल रहे। इसके बावजूद चोर दुकान के अंदर रखे बक्से जिसमें करीब 50 हजार रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण रखे हुए थे लेकर फरार हो गए। गुरुवार सुबह जब दुकानदार दिलीप साह अपनी दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा हुआ देख वे हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और स्थानीय पुलिस को भी घटना से अवगत कराया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शटर उठाकर देखने पर अंदर रखा बक्सा में रखे विभिन्न प्रकार के चांदी की आभूषण गायब पाया गया, जिसमें चांदी की हार समेत अन्य आभूषण थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चोर दुकान के अंदर लगे ग्रिल को तोड़ने में सफल हो जाते तो लाखों रुपये के जेवरात चोरी हो सकते थे। गनीमत रही कि ग्रिल सुरक्षित रहा, जिससे बड़ी चोरी टल गई।पीड़ित दुकानदार दिलीप साह ने बताया कि वे पिछले करीब 20 वर्षों से इस स्थान पर ज्वेलरी की दुकान चला रहे हैं, लेकिन इससे पहले कभी इस तरह की चोरी की घटना नहीं हुई थी। घटना के बाद से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच पडताड़ में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।