Godda News: उद्घाटन से पहले ही टूट गया पुल का हिस्सा, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान, गोड्डा
Follow us on Google News
share

Godda News: ठाकुरगंगटी में हाल में बनाए गए पुल के दोनों तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। पुल का निर्माण क्षेत्र के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है और दोषपूर्ण निर्माण के कारण बड़े हादसे की आशंका है।

Godda News: उद्घाटन से पहले ही टूट गया पुल का हिस्सा, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Godda News: ठाकुरगंगटी। प्रखंड क्षेत्र के डुमरिया और खरखोदिया मोड़ के बीच हाल में बनाए गए पुल के चालू होने से पहले ही उसके दोनों तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण के बाद साइडवॉल और एप्रोच पथ का निर्माण भी किया जाना था, लेकिन ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में कथित तौर पर घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर जैसे-तैसे काम पूरा कर दिया गया।

क्षतिग्रस्त निर्माण की चिंता

ग्रामीणों के अनुसार, पुल के दोनों तरफ ढलाई किए गए हिस्से में काफी कमजोर और घटिया निर्माण दिखाई दे रहा है। पुल के समीप का एक हिस्सा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल अभी पूरी तरह चालू भी नहीं हुआ है और उससे पहले ही निर्माण की पोल खुल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल का निर्माण क्षेत्र के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है। यदि पुल चालू होने के बाद भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो जाता और इसी तरह की स्थिति बनी रहती, तो बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

निर्माण सामग्री की जांच की मांग

ग्रामीणों ने निर्माण में इस्तेमाल की गई सीमेंट, गिट्टी, बालू और छड़ की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा स्थल का निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता की जांच की जाए और यदि अनियमितता प्रमाणित होती है तो जिम्मेदार ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच कराकर दोषपूर्ण निर्माण को दुरुस्त कराने तथा सरकारी राशि के दुरुपयोग की स्थिति में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

सामान्य प्रश्न

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में किस चीज की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है?
ग्रामीणों ने निर्माण में इस्तेमाल की गई सीमेंट, गिट्टी, बालू और छड़ की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गोड्डाGodda News: उद्घाटन से पहले ही टूट गया पुल का हिस्सा, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल