हाइटेंशन तार की चपेट में आने से बच्चा झुलसा
मेहरमा के सुड़नी गांव में शादी समारोह के दौरान एक छह वर्षीय बालक आयुष कुमार बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय मुखिया ने बताया कि पुराना और झुका हुआ तार कई बार खतरे की संभावना पैदा करता है।

मेहरमा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुड़नी गांव में शादी समारोह में आया एक बालक बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गया। स्वजनों द्वारा उसे आनन-फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ प्रणव राज द्वारा जख्मी का इलाज जारी है। घटना के संबंध में बालक की मां सोनिया देवी ने बताया कि वे लोग ठाकुर गंगटी प्रखंड के पक्सो गांव की रहने वाली हैं।वह अपने रिश्तेदार सुरनी गांव के प्रकाश दास की बेटी की शादी समारोह में वह आई थीं।अन्य बच्चों के साथ उनका छह वर्षीय पुत्र आयुष कुमार भी घर के बगल में खेल रहा था।
इसी क्रम में वह दीवार पर चढ़ गया। जहां हाई टेंशन तार काफी नीचे झुका हुआ था। उससे स्पर्श होने के कारण बालक झुलस गया। फिलहाल बालक को खतरे से बाहर बताया गया है। घटना के बारे में मुखिया मृत्युंजय सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने कहा कि रविदास टोला और मूसहरी टोला के बीच हाई टेंशन का तार काफी पुराना और जर्जर हो चुका है।वह काफी नीचे भी झुक गया है। जहां हमेशा हादसे की संभावना बनी रहती है। इस संबंध में विभाग को कई बार बोला गया। परंतु अबतक न तो जर्जर तार बदलने और न ही इसे उपर उठाने की दिशा में ही कोई पहल की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


