ठंड में बचकर रहें, अनावश्यक घरों से नहीं निकलें: डीसी
गोड्डा में गरीबों और जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। उपायुक्त अंजली यादव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से चल रही ठंड के कारण यह पहल की गई। सदर अस्पताल में भी रोगियों को कंबल दिए गए। उन्होंने सभी प्रखंडों में भी कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

गोड्डा, प्रतिनिधि। पुराना समाहरणालय एवं सदर अस्पताल , गोड्डा में गरीब असहाय व जरुरतमंद लोगों के बीच किया गया कंबल का वितरण किया गया। शनिवार देर रात को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव ,एसपी मुकेश कुमार , उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे ,अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू,अनुमंडल पदाधिकारी वैद्यनाथ उरांव , जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी गोड्डा अभय कुमार झा के द्वारा संयुक्त रूप से पुराना समाहरणालय में सैकड़ों गरीब, असहाय एवं दिव्यांग लोगों को बीच कंबल का वितरण किया गया। साथ ही सदर अस्पताल गोड्डा में पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, आईसीयू में ठंड से बचने के लिए रोगियों को कंबल का वितरण किया गया ।
इस अवसर उपायुक्त ने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से चल रहे शीतलहर के कारण ठंड से परेशान लोगों को राहत देने के लिए यह पहल की गई है। मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। कंबल पाकर गरीब और असहाय लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में भी स्थानीय प्रशासन की देखरेख में जरूरतमंद व्यक्तियों को बढ़ते ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण करने एवं अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिले वासियों से अपील कि ठंड में बचकर रहें, अनावश्यक घरों से ना निकलें। मौके पर सामाजिक सुरक्षा विभाग एवं नगर परिषद के कर्मीगण मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


