
ग्रामीणों से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
सोमवार को भाजपा शिष्टमंडल मटिहानी गांव पहुंचा और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए, खासकर पप्पू अंसारी और उसके साथ आए आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी को लेकर। भाजपा नेताओं ने कहा कि आदिवासियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है और प्रशासन पर दबाव है।
पोड़ैयाहाट। सोमवार को भाजपा शिष्टमंडल मटिहानी गांव पहुंचे। ग्रामीणों से मिले और बीते दिन हुए घटना की पूरी जानकारी ली। तत्पश्चात भाजपा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र नाथ सिंह व जिला एसटी मोर्चा अध्यक्ष सुशील टुडू ने कहा कि आखिर पुलिस अभी तक दूसरे पक्ष पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। पप्पू अंसारी के साथ दो और जो आरोपी मवेशी चोरी में आया था और जो पिकअप वाहन गांव पहुंचा था। उसे पुलिस अभी तक क्यों नहीं गिरफ्तार व वाहन को जप्त कर पाई है। आखिर प्रशासन किसकी दबाव में कार्रवाई नहीं कर पा रही है। भोले भाले आदिवासियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।उन्होंने
कहा की पुलिस को पहले प्प्पू अंसारी के साथ में आए दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार करना चाहिए था।और घटना की जानकारी लिया जाना था। तब पुलिस आगे की कार्रवाई करती।तो समझ में आता लेकिन यहां उल्टा हो रहा है। जिस गांव में हत्या हुआ है बस उस गांव के ग्रामीणों को किसी तरह फंसाया जा रहा है। ताकि प्रशासन अपनी वाहवाही लूट पाए। पुलिस के दबाव में अगर ग्रामीण कोई बयान दे रहा है तो इसका अर्थ यह नहीं है कि गांव के लोग ही दोषी हैं। पुलिस को सच सामने लाना चाहिए। उन्होंने आदिवासी के नाम पर राजनीति करने वाले राजनीतिक दल को भी ऐसे समय में आदिवासियों के साथ खड़ा होने का संदेश दिया। कहा कि अबुआ के नाम पर राज करने वाले दल ऐसे समय में पीछे क्यों हट जाते हैं। क्योंकि मामला अल्पसंख्यक से जुड़ा हुआ है। आश्चर्य है अभी तक किसी भी नेता का बयान नहीं आया है। इस दौरान भाजपा नेता डब्लू भगत संतोष भगत के साथ ग्रामीण महिला पुरुष लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




