तुलसीकित्ता में बाइक चोरी से क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
क का नंबर JH017S9910 बताया जा रहा है तथा हीरो कंपनी का एच एफ डिलक्स गाड़ी काला कलर का है। घटना के बाद रामू यादव ने तत्काल पथरगामा थाना में लिखित शिकाय

पथरगामा प्रतिनिधि: - पथरगामा के तुलसीकित्ता में बीती रात बाइक चोरी की एक घटना से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, तुलसीकित्ता निवासी रामू यादव (पेशा - एंबुलेंस चालक) सोमवार देर रात करीब 12 बजे अपने घर खाना खाने पहुंचे थे। खाना खाने के बाद कुछ देर आराम करने के पश्चात जब वे ड्यूटी जाने के लिए घर के बाहर खड़ी अपनी बाइक लेने पहुंचे, तो बाइक वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। चोरी हुई बाइक का नंबर JH017S9910 बताया जा रहा है तथा हीरो कंपनी का एच एफ डिलक्स गाड़ी काला कलर का है।घटना
के बाद रामू यादव ने तत्काल पथरगामा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है तथा सीसीटीवी फुटेज भी खाना ले जा रहे हैं एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर शीघ्र अंकुश लगाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


