Godda News: अवैध देशी शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का छापेमारी अभियान, 300 किलो महुआ जावा नष्ट

हिन्दुस्तान, गोड्डा
share

Godda News: बसंतराय प्रखंड के गोरगामा गांव में अवैध देशी शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी की। सोमवार देर संध्या बिहार सीमावर्ती राहा पंचायत के लगभग आधा दर्जन घरों और झोपड़ियों की तलाशी ली गई। पुलिस ने करीब 200 से 300 किलो महुआ जावा बरामद कर मौके पर नष्ट किया। पुलिस ने अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही और अभियान जारी रखने की जानकारी दी।

Godda News: अवैध देशी शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का छापेमारी अभियान, 300 किलो महुआ जावा नष्ट

गोरगामा गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी

Godda News:

बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र में अवैध देशी शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। सोमवार देर संध्या बिहार सीमावर्ती क्षेत्र के राहा पंचायत अंतर्गत गोरगामा गांव में पुलिस ने लगभग आधा दर्जन घरों में छापेमारी की। इस दौरान करीब 200 से 300 किलो महुआ जावा बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। छापेमारी अभियान का नेतृत्व बसंतराय थाना के सब इंस्पेक्टर रविंद्र गुप्ता ने किया। अभियान में सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार शर्मा समेत पुलिस बल के कई जवान शामिल थे। पुलिस की टीम को देखकर अवैध शराब कारोबार में संलिप्त कई लोग अपने घरों में ताला लगाकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न घरों और झोपड़ियों की तलाशी ली। इस दौरान शराब निर्माण के लिए रखे गए महुआ जावा को नष्ट किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की गोरगामा गांव में लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से देशी शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान शराब बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले अस्थायी ठिकानों की भी जांच की गई। इस संबंध में बसंतराय थाना के सब इंस्पेक्टर रविंद्र गुप्त ने कहा की बसंतराय थाना क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस धंधे में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा की समाज को नशामुक्त बनाना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्रामीणों से अपील किया की अवैध शराब निर्माण और बिक्री की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦पुलिस ने गोरगामा गांव में छापेमारी क्यों की?−
पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में लंबे समय से कुछ लोग अवैध रूप से देशी शराब बना और बेच रहे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गोड्डाGodda News: अवैध देशी शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का छापेमारी अभियान, 300 किलो महुआ जावा नष्ट