विधि विधान से बजरंगबली की प्राण-प्रतिष्ठा
मेहरमा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास नए मंदिर में शुक्रवार को बजरंगबली की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान से हुई। इस अनुष्ठान के साथ 24 घंटे का अखंड हरी नाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में कई धार्मिक अनुष्ठान किए गए और इसे सफल बनाने में कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मेहरमा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास नवनिर्मित मंदिर में शुक्रवार को विधि-विधान से बजरंगबली की प्राण-प्रतिष्ठा होम के साथ संपन्न हुई। इसके बाद 24 घंटे का अखंड हरी नाम संकीर्तन प्रारंभ किया गया। इस प्राण प्रतिष्ठा को ले विगत तीन दिनों से कई प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे थे। जिसकी शुरुआत बुधवार को जलाधिवास के साथ जबकि गुरुवार को अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास व फलाधिवास एवं आज वस्त्राधिवास एवं मंत्रोच्चारण के साथ भगवान बजरंग बली की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इसी के साथ 24 घंटे का अखंड संकीर्तन भी प्रारंभ हो गया। जिसकी समाप्ति कल शनिवार को होगी।इस अवसर पर धनंजय मिश्रा आचार्य एवं दिवाकर मिश्रा व छोटू झा उप आचार्य के रूप में अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे थे।
जबकि प्रकाश साह, उनकी पत्नी शांति देवी, पुत्र राजन कुमार व उनकी पत्नी आंचल कुमारी यजमान की भूमिका में थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में पुजारी क्रांति गोस्वामी, मंतोष पासवान, चुन्ना राम, अनिरुद्ध कुमार अनुज, मनोज साह, चंदन कुमार, आनंद मिश्रा, मुकेश कुमार एवं गुड्डू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



