बच्चों को नशापान से बचाने की जरूरत : डालसा

Jan 14, 2026 05:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share Share
Follow Us on

गोड्डा जिले के विभिन्न प्रखंडों में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरुकता शिविर आयोजित किए गए। पोड़ैयाहाट प्रखंड के मधुकुप्पी गांव में नालसा डान प्रोजेक्ट के तहत युवाओं को नशापान से बचाने के लिए जानकारी दी गई। शिविर में बच्चों के लिए इलाज, काउंसिलिंग और सरकारी विद्यालयों में दाखिला सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा की गई।

बच्चों को नशापान से बचाने की जरूरत : डालसा

गोड्डा एक प्रतिनिधि । जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर बुधवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों के लीगल एड क्लिनिक की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को जागरुकता का पाठ पढ़ाया गया। इसी कड़ी में पोड़ैयाहाट प्रखंड के मधुकुप्पी गांव में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा की ओर गठित टीम में पीएलवी शंकर चंद्र सेन व मो. हसीब ने नालसा के डान प्रोजेक्ट बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि नालसा डान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशापान से बचाना है।

खासकर गंदी बस्ती के बच्चे व विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चे गलत संगत में पड़कर नशा का आदि हो जाते हैं। इनके साथ स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी नशा करने के लिए सीख जाते हैं। इसलिए अपने बच्चे को स्कूल जाने व समय पर घर पहुंचने की ताकित करें। जो बच्चे किसी कारणवश नशा का शिकार हो गए हैं। उसके लिए इलाज की व्यवस्था है। खासकर सड़क पर या गंदी बस्ती में रहने वाले बच्चों की मैपिंग, प्रायोजन, फोस्टर योजनाओं के साथ जुड़ाव, रीनपास में इलाज एवं काउंसिलिंग, ऐसे बच्चों का सरकारी विद्यालयों में दाखिला (अधिमानत: सरकारी आवासीय विद्यालय में) व्यक्तिगत बाल देखभाल, योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने , ऐसे बच्चे का पुनर्वास पूरा होने तक उचित निगरानी करना शामिल हैं। इसके अलावा गंगटी के महुआरा, महागामा के नुनाजोर, बसंतराय के देवघरा, पथरगामा के चौरा सहित गोड्डा, सुंदरपहाड़ी, बोआरीजोर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिविर आयोजित कर विविध जानकारी दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;