
घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
पथरगामा के लतौना पंचायत में स्वर्गीय मनोज चौधरी की पत्नी सविता देवी ने रोशन साह पर हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि रोशन और उसके साथी ने घर में घुसकर गाली गलौज की और उन्हें जबरन...
पथरगामा l प्रखंड के लतौना पंचायत अंतर्गत रजौन कला ग्राम निवासी स्वर्गीय मनोज चौधरी की पत्नी सविता देवी के पथरगामा थाना में लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है l दिए आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि अमरपुर ग्राम निवासी अमोल शाह का पुत्र रोशन साह अपने साथी के साथ गाली गलौज एवं जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए घर में प्रवेश किया और मेरे साथ मारपीट कर मुझे हाथ पकड़ कर जबरन घर से बाहर ले जाने लगा। मेरे चिल्लाने की आवाज सुनकर मेरी पतोंहु वहां पहुंची उसके साथ भी गाली गलौज करने लगा। रोशन साह जबरन जब घर से मुझे ले जाने लगा मेरी पतोह के हल्ला करने पर गांव के लोग दौड़े गांव के लोग को आते ही वह भाग गया।

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी पथरगामा मनोहर कुमार ने बताया कि रजौन कला ग्राम निवासी स्वर्गीय मनोज चौधरी की पत्नी सविता देवी के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 133/25 बी एन एस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




