गोड्डा के एएसआई की छत से गिरकर मौत
कि किसी कार्य से उठने के दौरान वे अनियंत्रित होकर छत से नीचे नगर थाना परिसर के आंगन में गिर पड़े। गिरने की तेज आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात गार्ड की नीं

- बिहार के आरा के रहनेवाले थे अशोक यादव गोड्डा, संवाद सूत्र गोड्डा के धर्मुडीह स्थित पुलिस लाइन में पदस्थापित एएसआई अशोक यादव की गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मायागंज में मौत हो गई। बताया जाता है कि वे नगर थाना के ऊपरी भवन में रह रहे थे। बुधवार देर रात अचानक छत से गिर जाने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पहले उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर किया गया था। वहीं इलाज के क्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली। घटना बुधवार देर रात की है।
जानकारी के अनुसार किसी कार्य से उठने के दौरान वे अनियंत्रित होकर छत से नीचे नगर थाना परिसर के आंगन में गिर पड़े। गिरने की तेज आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात गार्ड की नींद खुली। गार्ड ने तत्काल नगर थाना के पुलिस पदाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी स्थिति गंभीर बनी रही। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। देर रात ही पुलिस की टीम उन्हें मायागंज अस्पताल लेकर पहुंची, जहां गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों ने बताया कि अशोक यादव कर्तव्यनिष्ठ और शांत स्वभाव के अधिकारी थे। नगर थाना प्रभारी दिनेश महली ने बताया कि एएसआई अशोक यादव मूल रूप से बिहार के आरा जिले के निवासी थे और पिछले कई वर्षों से जिले में पदस्थापित थे। पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपे जाने की तैयारी की जा रही है। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर इसे हादसा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। वहीं, विभागीय अधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



