Godda News: स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा आयोजित

हिन्दुस्तान, गोड्डा
share

Godda News: पलाश-जेएसएलपीएस के तत्वावधान में चांदा आजीविका महिला संकुल समिति की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं के कार्य की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Godda News: स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा आयोजित

Godda News: पलाश-जेएसएलपीएस के तत्वावधान में चांदा आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा का आयोजन आज किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया सह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश ठाकुर, पूर्व मुखिया सह मुखिया पति प्रफुल्ल महतो के साथ कार्यक्रम का संचालन कर रही एस आरपी रेखा देवी के साथ अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।चांदा आजीविका महिला संकुल संगठन से चांदा, चपरी, खरखोड़िया एवं फूलबड़िया पंचायतों के सखी मंडलों से जुड़ी महिलाएं शामिल हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें विभिन्न योजनाओं एवं आजीविका गतिविधियों से जोड़कर आय के स्थायी अवसर उपलब्ध कराना है।

संकुल संगठन के माध्यम से समूह की महिलाओं को सामुदायिक निवेश निधि, चक्रीय निधि एवं कैश क्रेडिट लिंकेज जैसी वित्तीय सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। इन सुविधाओं के माध्यम से महिलाओं को कम ब्याज पर ऋण प्राप्त हो रहा है, जिससे वे स्वरोजगार एवं विभिन्न आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देकर अपने परिवार की आय में वृद्धि कर रही हैं।वार्षिक आम सभा के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना की जानकारी देते हुए आगामी वर्ष में आजीविका संवर्द्धन, महिला सशक्तिकरण एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई।कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण में संकुल से जुड़े महिला कैडरों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। महिला कैडर ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रहकर स्वयं आजीविका गतिविधियों से जुड़ने के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी आर्थिक रूप से सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा महिलाओं को निरंतर आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संगठित होकर महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती हैं, बल्कि गांव के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सह चांदा पंचायत के मुखिया अवधेश ठाकुर, चपरी पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पति प्रफुल्ल कुमार महतो,राजद युवा नेता त्रिभुवन यादव ,कांग्रेस युवा नेता जफर आलम ,प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रेम प्रकाश, एफटीसी शमीम अख्तर, सामुदायिक समन्वयक जितेन्द्र कुमार, सीएलएफ अध्यक्ष उर्मिला देवी, सचिव रेखा देवी, कोषाध्यक्ष सुनीता देवी, एस आर पी रेखा देवी, संकुल कैडर कंचन देवी, उर्मिला देवी, कलावती कुमारी , कल्याणी कुमारी, सहित संकुल संगठन से जुड़ी महिलाएं, कैडर एवं बीस ग्राम संगठन के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गोड्डाGodda News: स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा आयोजित